मैनपुरी, मई 3 -- नवीगंज। कस्बा स्थित पुलिस चौकी परिसर में अचानक आग लग गई। सुबह 6 बजे के करीब आग लगी तो हड़कंप मच गया। जब तक आग बुझाने के उपाय होते तब तक आग की चपेट में आकर विभिन्न मुकदमों से जुड़ी 11 बाइकें और एक टेंपो जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लगने की बात कही जा रही है। घटना रविवार सुबह 6 बजे की है। चौकी परिसर में अचानक आग लगी तो पुलिसकर्मी आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन आग बुझ नहीं रही थी। यह भी पढ़ें- फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुला लिया गया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक आई तब तक 11 बाइकें और एक टेंपो जल गया। पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार गौतम ने बताया कि घटना के समय बिजली चल रही थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.