वाराणसी, मई 9 -- वाराणसी। लंका थाने के नगवा पुलिस चौकी के सामने एसयूवी सवार मनबढ़ युवक ने पास न देने पर गालियों की बौछार कर दी। सामने घाट की ओर से काले रंग के वाहन से हूटर बजाते युवक आया। वाहन चालक के साथ ही उसमें सफेदपोश सवार थे। वाहन पर भाजपा का झंडा लगा बताया जा रहा है। आरोप है कि पास न दिए जाने पर एसयूवी सवार ने दूसरे वाहन को चौकी के सामने ओवरटेक कर रोक दिया और भद्दी भद्दी गालियां देने लगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर लंका पुलिस वाहन और युवक की तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें- सेंट्रल जेल रोड पर छेड़छाड़ का वीडियो वायरल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.