मिर्जापुर, फरवरी 12 -- चुनार/राजगढ़। चुनार के सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी से चंद दूरी पर कोठिलवा गांव बुधवार की शाम कुएं में युवक का सड़ा-गला शव उतराया मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारपाई में रस्सी बांधकर शव को कुएं से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस शव की पहचान कराने में जुट गई है। सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के कोठिलवा गांव निवासी अजय सिंह किसान हैं। वह फसल की सिंचाई के लिए खेत में एक कुआं खुदवा रखे हैं। कुएं में इन दिनों पानी है। खेत की सिंचाई करने के लिए पानी लेने जब किसान कुएं के पास पहुंचे। कुएं में शव उतराया देख उनके होश उड़ गए। किसानों ने तत्काल ग्राम प्रधान विद्याशंकर सिंह और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारपाई में रस्सी बांधकर कुएं से शव को बाहर निकाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.