ललितपुर, अप्रैल 5 -- महरौनी। कोतवाली महरौनी क्षेत्र अन्तर्गत कुम्हैड़ी ग्राम पंचायत स्थित अंजनी माता धाम मन्दिर पर आयोजित मेले में एक दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। पुलिस चौकी के पास होने के बावजूद बेधड़क बदमाशों ने दुकान में रखी नगदी पर हाथ साथ किया और चले गए। पीड़ित दुकानदार ने कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। महरौनी कोतवाली अन्तर्गत कुम्हेड़ी में अंजनी धाम माता मंदिर पर वर्तमान समय में मेले का आयोजन किया जा रहा है। यहां आस पास के दुकानदार अपनी दुकानें लगाए हैं। शहर के गांधीनगर निवासी आलोक पुत्र आनंद कुमार पाटकर भी अपनी दुकान इस मेले में पुलिस चौकी के बगल में लगाए हैं। बीते रोज अज्ञात बदमाशों ने दुकान में रखी 70 हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया और रफूचक्कर हो गए। घटना के संबंध में व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक को सौंपी शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.