बस्ती, जून 18 -- बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के त्रिपाठी सिनेमा हाल वाली गली में मंगलवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई जब सुबह दुकानदारों ने अपनी दुकानों के ताले टूटे हुए पाए। राहत की बात यह रही कि किसी भी दुकान से सामान चोरी होने या बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार हुई इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार गली में तीन से अधिक दुकानों के ताले टूटे मिले। लोगों ने आशंका जताई कि देर रात एक संदिग्ध व्यक्ति, जिसके हाथ में सरिया होने की बात बताई जा रही है, इलाके में घूमता दिखा था। यह भी पढ़ें- खोखा की खिड़की तोड़कर नगदी और पान मसाला चोरी, दी तहरीर हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह गांधीनगर चौकी प्रभारी मौके पर पह...