पुलिस चौकी के पास युवक को पीटकर 15 हजार छीने
गोरखपुर, जून 11 -- सहजनवा। गीडा थाने के भड़सार चौकी के कुछ दूर आंबेडकर चौक के पास मनबढों ने बुधवार देर शाम पुरानी रंजिश में युवक को लाठी डंडे व राड से मारकर कर घायल कर दिया और जेब में रखे 15 हजार रूपये छीनकर कर फरार हो गये। भड़सार निवासी विशेष शर्मा ने तहरीर में बताया देर शाम मोबाइल खरीदने सहजनवा जा रहा था। चौकी से कुछ ही दूरी पर आंबेडकर चौक के पास गांव के मनबढ़ों ने घायल कर दिया और रूपये छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पुलिस ने आदित्य, बलई व अज्ञात के खिलाफ मारपीट, छीनौती, धमकी देने का केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.