बलिया, अप्रैल 5 -- भरौली। क्षेत्र के कोरंटाडीह पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर दूर रविवार को एक लगभग 60 वर्षीय वृद्ध का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पहचान होने और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। मृतक के शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...