बागपत, जून 20 -- बिनौली। बिनौली बस स्टैंड चौकी के पास एक बाइक सवार ने बाजार से सामान लेकर आ रही एक 80 वर्षीय वृद्धा को टक्कर मारकर घायल किया। घायल महिला की मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत। मृतका की बहु की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज। गुरुवार को लगभग रात्रि के दस बजे बिनौली निवासी वृद्धा बाला देवी पत्नी महावीर सिंह उम्र 80 वर्ष बाजार से कुछ सामान लेकर घर वापिस जा रही थी। जब वह मेरठ बड़ौत मार्ग पर स्थित थाना बिनौली की बस स्टैंड चौकी के पास पहुंची तो, उसी दौरान बड़ौत की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तुरंत घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहा से डॉक्टरों ने वृद्धा की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया। वृद्ध...