हरदोई, मार्च 3 -- बेनीगंज। वन रेंज कछौना के अंतर्गत बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी प्रताप नगर से महज 500 मीटर की दूरी पर एक विशाल नीम के पेड़ को काट दिया गया। स्थानीय लकड़ी ठेकेदार द्वारा बेशकीमती और धार्मिक महत्व वाले नीम के पेड़ पर बीती रात आरा चलाकर उसे धराशायी कर दिया गया। लोगों द्वारा वन दरोगा सचिन कुमार को अवगत कराया गया। इसके बाद मौके पर कई खंडों में पड़ी लकड़ी को उठाने से रोक दिया गया। देर रात पहुंचे वन दरोगा सचिन कुमार एवं वनकर्मी पंकज कुमार ने घटनास्थल की जांच की। वन कर्मियों ने कहा कि पेड़ काटने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वन क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। काटी गई नीम की लकड़ी को मौके से बरामद कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...