मेरठ, अप्रैल 30 -- कस्बा चौकी के निकट नाले की पुलिया निर्माण कार्य शुरू होते ही गुरुवार को पूरे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सड़क की खुदाई और आंशिक रूप से रास्ता बंद होने के कारण दिनभर लंबा जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें, कि कस्बा पुलिस चौकी के पास बनी पुरानी पुलिया काफी नीची थी, जिससे नाले में बहकर आने वाला कचरा उसमें फंस जाता था और जलनिकासी बाधित हो जाती थी। इसके चलते मुख्य चौराहे से लेकर पुलिस चौकी तक जलभराव की समस्या बनी रहती थी। बरसात के समय हालात और बिगड़ जाते थे। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद नगर पालिका ने पुलिया को ऊंचा करने का निर्णय लिया और गुरुवार से निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसके चलते सड़क का एक हिस्सा बंद कर दिया गया, जिससे पहले से व्यस्त इस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.