फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 10 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर कोतवाली की नखास पुलिस चौकी के निकट चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया। उसके शटर के ताले तोड़ डाले। संभावना है कि हलचल बढ़ जाने की वजह से चोर वारदात नहीं कर सके।शहर के सिकत्तरबाग निवासी जितेंद्र कुमार की नखास पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर इलेक्ट्रानिक की दुकान है। सोमवार की रात चोरों ने दुकान के शटर के लगे ताले तोड़ दिये। अनुमान लगाया गया है कि उसी समय किसी व्यक्ति के इधर से निकलने की वजह से चोर वारदात नहीं कर सके। सुबह जब जितेंद्र दुकान खोलने गये तो ताले टूटे देखे। इस पर उन्होने पुलिस चौकी जाकर तहरीर दी। इसके बाद भी पुलिस ने जांच करने की जरूरत नहीं समझी। दुकानदार का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाने पर शटर का ताला तोड़ने वालों का पता लग सकता है। उधर इस घटना से स्थानीय दुकानदार भी...