हरदोई, दिसम्बर 14 -- सांडी। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर तहसील प्रशासन द्वारा सांडी थाना क्षेत्र में प्रस्तावित नई पुलिस चौकी के लिए भूमि का चयन किया गया। नापजोख एवं राजस्व विभाग द्वारा भूमि हैंडओवर किए जाने के बाद पुलिस विभाग को चौकी निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन चयन के करीब पांच माह बीत जाने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। बीते दिनों समीक्षा बैठक के दौरान सांडी क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए शासन स्तर से नई पुलिस चौकी निर्माण हेतु राजस्व विभाग से भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। इसके क्रम में जिलाधिकारी के आदेश और तत्कालीन एसडीएम पूनम भास्कर के निर्देश पर लेखपालों की टीम ने बिल्हौर-कटरा हाईवे स्थित चौधरियापुर तिराहा क्षेत्र में भूमि की तलाश की। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.