बांदा, अप्रैल 7 -- बांदा। शहर की अलीगंज पुलिस चौकी को बाबूलाल चौराहा के चौड़ीकरण के समय डेढ़ वर्ष पहले तोड़ दिया गया था। इसके बाद इसे नजदीक ही रायफल क्लब मैदान में विकास प्राधिकरण के कार्यालय में शिफ्ट कर दिया गया। यह भवन करीब 90 वर्ष पूर्व बनवाया गया था। जर्जर होने के कारण बीडीए ने अपना नया भवन बनवा लिया और कार्यालय शिफ्ट कर लिया, लेकिन इसमें आज भी पुलिस चौकी संचालित हो रही है। जिस कक्ष में चौकी संचालित है, उसमें चारो तरफ दरारे हैं। छत का प्लास्टर गिर रहा है। चौकी इंचार्ज अरविंद मौर्या ने बताया कि चौकी का नया भवन लगभग बनकर तैयार है। जल्द ही शिप्ट होना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.