बरेली, मार्च 8 -- रिठौरा। पीलीभीत हाईवे पर एयरपोर्ट के पास मयूर वन चेतना केंद्र के मोड़ पर चेकिंग कर रही ट्रैफिक पुलिस से बचकर भागने की कोशिश में ईको अनियंत्रित होकर कार से टकराकर पलट गई। हादसे में ईको सवार सात लोग घायल हो गए। ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा। थाना इज्जतनगर में एयरपोर्ट के पास मयूर वन चेतना केंद्र मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस रोज ही गाड़ियों की चेकिंग करती है। शनिवार दोपहर भी ट्रैफिक पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चालक ईको लेकर पहुंचा और चेकिंग देखकर तेज गति से वाहन भागने लगा, लेकिन तीव्र मोड़ होने की वजह से ईको का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रही कार से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में ईको सवार नवाबगंज के दुर्गा प्रसाद, उनकी पत्नी और बच्चा व एजाजनगर गौंटिया निवासी अफसर, उनकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। ट्रैफिक पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.