मुजफ्फर नगर, फरवरी 13 -- गांव भुवापुर से मोरना मार्ग पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान गोकश को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जशवीर सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर गौकश व अन्य अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत शुक्रवार को उप निरीक्षक पिन्टू चौधरी की टीम ने गांव भुवापुर से मोरना जाने वाले रास्ते पर रजवाहे की पुलिया के पास से गौकश अपराधी वाजिद पुत्र वेशकर निवासी कस्बा व थाना शाहपुर हाल निवासी मोरना को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्मस एक्ट की धारा में मुदकमा दर्ज कर चालान कर दिया। इससे पहले भी आरोपी के विरूद्ध जानलेवा हमला व गाेकशी के तीन मुकदमें दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...