पुलिस चेकिंग अभियान में पांच डंपरों के चालान, दो सीज
उन्नाव, मई 26 -- शुक्लागंज, संवाददाता। एसएसपी के निर्देश पर सोमवार देर रात गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने सहजनी तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। मरहला चौकी पुलिस ने कागज न दिखा पाने पर कई डंपरों के चालान किए।रात करीब तीन बजे चौकी इंचार्ज मूलचंद्र पाठक अपने कर्मियों के साथ मरहला चौराहे पर वाहनों की सघन जांच कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने पांच डंपरों को रोका, जिनके चालक आवश्यक कागजात नहीं दिखा सके। चौकी इंचार्ज ने सभी पांच डंपरों का चालान काट दिया। वहीं, दो बिना नंबर प्लेट के डंपर मिट्टी लादकर जाते हुए पकड़े गए। कागजात न मिलने पर पुलिस ने उन्हें 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर थाने में खड़ा कराया। यह भी पढ़ें- अवैध खनन के खिलाफ अभियान में पकड़े गए 104 वाहन चौकी इंचार्ज ने बताया कि मिट्टी लदे इन डंपरों की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है। अभियान के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.