फिरोजाबाद, मार्च 18 -- थाना टूण्डला क्षेत्र के जरौली कट के समीप चाय विक्रेता की हत्या के मामले में उसके दोस्त समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी दोस्त को हिरासत में ले लिया है। लगातार उससे पूछताछ की जा रही है। उसके मोबाइल की लोकेशन खंगाली जा रही है। पुलिस हत्याकांड के करीब पहुंच गई है। हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद करने का प्रयास चल रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्याकांड के पीछे अवैध संबंधों की सूई भी घूम रही है। पुलिस को इसको लेकर कई अहम सुराग भी मिले है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं मृतक की हत्या कराने के लिए एक सप्ताह पहले दुकान खुलवाई गई हो। मृतक फैक्ट्री में काम करता था। जिस जगह चाय और नाश्ता की दुकान है उसके पीछे से खेतों से होकर रास्ता है और हत्यारे को पता था कि मृतक अपनी दुकान पर रात के समय सोत...