उरई, जून 28 -- आटा। संवाददाता आटा थाना पुलिस ने चमारी रेलवे पुल के पास से एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर राम संजीवन वर्मा व सिपाही प्रवीण कुमार चेकिंग के दौरान चमारी मोड़ पर थे। मुखबिर की सूचना पर टीम रेलवे पुल पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। आरोपी गुरु अहिरवार निवासी ग्राम दादरी की जेब से एक लोहे की छुरी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी का आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...