पुलिस गाड़ी रोक सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
छपरा, मई 24 -- एकमा। एकमा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा कला गांव में कुर्की के आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ला रही पुलिस टीम के साथ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने कुर्की के आरोपी शशि सिंह और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में सीआरपीएफ जवान राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर एकमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
घटना का विवरण एकमा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विक्रम कुमार द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि रविवार को पुलिस टीम कुर्की के आरोपी विशुनपुरा कला गांव निवासी सुदिश सिंह के पुत्र शशि सिंह को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने की भनक मिलते ही आरोपी घर छोड़कर दूसरे स्थान पर छिप गया, लेकिन सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.