सीतापुर, मार्च 15 -- सीतापुर संवाददाता। पुलिस की गाड़ी के पीछे पांच गाड़ियों का काफिला लगाकर 'लेके दुनाली हाथ में'... गाने पर रील बनाई गई और इसके बाद युवकों ने गाड़ी के बोनट पर जन्मदिन का केक काटा। यह वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान, वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। शनिवार को सोशल मीडिया पर 53 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पुलिस की गाड़ी के पीछे स्कॉर्पियो समेत पांच गाड़ियों का काफिला चलता दिख रहा है। वीडियो में पुलिस की गाड़ी आगे चल रही है और उसके पीछे गाड़ियों का काफिला रेलवे स्टेशन की ओर जाता नजर आ रहा है। इसके बाद वीडियो में आधा दर्जन से अधिक लोग गाड़ी के बोनट पर जन्मदिन का केक काटते दिखाई दे रहे हैं। केक काटने वाला युवक गुलाब क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.