हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मई 2 -- बिहार के कैमूर जिले में शनिवार शाम को पुलिस गाड़ी की टक्कर से भभुआ के मीट कारोबारी की मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बवाल काट दिया। आक्रोशित लोगों द्वारा पुलिस की गाड़ी पर पथराव की सूचना है। अस्पताल में फोर्स तैनात कर दी गई है। मीट कारोबारी का एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसका उत्तर प्रदेश के वाराणसी में इलाज चल रहा है। यह हादसा भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोबरछ गांव के पास शाम में करीब 5 बजे हुआ। मृतक की पहचान भभुआ शहर के वार्ड 18 निवासी बबलु राइन के बेटे अरमान राइन के रूप में हुई है। वहीं, उसका साथी हुरैरा हुसैन घायल है। उसकी उम्र 16 साल है। वह भभुआ शहर के छावनी मोहल्ला निवासी आफताब हुसैन का बेटा है। भभुआ सदर अस्पताल के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर हुरैरा को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे इला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.