कन्नौज, अप्रैल 6 -- क्षेत्र में पुलिस की रातभर गश्त के बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर दो विद्यालयों और एक शिव मंदिर को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर संबंधित लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नगर स्थित पीएमश्री विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आकांक्षा चौरसिया ने बताया कि रविवार रात अज्ञात चोरों ने मिड-डे मील के रसोईघर का ताला तोड़ दिया। वहां से तीन गैस सिलेंडर, तीन भगौने, दो परात, दो स्टील टंकियां, एक भट्ठी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। सोमवार सुबह स्कूल खुलने पर घटना की जानकारी हुई। मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय मुसाफिरपुर में भी चोरों ने रसोईघर का ताला तोड़कर स्टील टंकी, दो बड़े भगौने, तसला, राशन सहित अन्य सामान पार कर दिया। विद्यालय के ...