दरभंगा, अप्रैल 4 -- लहेरियासराय। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में गत शुक्रवार को स्वर्ण व्यवसायी के यहां हुई डकैती की समीक्षा के लिए दरभंगा व लहेरियासराय के स्वर्ण व्यवसायियों की बैठक शनिवार को हुई। इस घटना पर चिन्ता व्यक्त की गई व कहा गया कि इस घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल बन गया है। स्वर्ण व्यवसायियों ने कहा कि यह घटना बड़ा बाजार में पुलिस गश्ती के अभाव के कारण हुई है। बाकरगंज के व्यापारियों ने बताया कि जैसे वहां पुलिस की गश्ती होती है उसी प्रकार बड़ा बाजार में भी होनी चाहिए। बड़ा बाजार में लगभग 100 स्वर्ण व्यवसायियों की दुकानें हैं। इस दौरान कुछ व्यवसायी एक दिन के लिए सांकेतिक हड़ताल रखने के पक्ष में थे तो कुछ करने के पक्ष में। दरभंगा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका ने कहा कि एसएसपी से बात हुई है। उन्होंने कहा है कि घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.