बदायूं, मार्च 12 -- बदायूं। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में चल रही तृतीय अंतरजनपदीय कुश्ती क्लस्टर पुलिस प्रतियोगिता का तीसरे दिन समापन हो गया। बरेली जोन के नौ जिलों के करीब 200 महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग और आर्म रेसलिंग में दमखम दिखाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए बदायूं ने सबसे अधिक पदक जीतकर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई। प्रतियोगिता में बरेली जोन के नौ जिलों के करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंतिम दिन हुए मुकाबलों में बॉक्सिंग पुरुष वर्ग के 86 किलोग्राम भार वर्ग में बदायूं के अंकित खोखर ने अमरोहा के अंकित कुमार को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रीको रोमन कुश्ती पुरुष वर्ग के 87 किलोग्राम भार वर्ग में बरेली के हरेंद्र ने अमरोहा के राहुल तोमर को पराजित कर जीत दर्ज की। आर्म रेसलिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.