पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
अमरोहा, जुलाई 27 -- मंडी धनौरा। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजली कटारिया ने आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल व सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य बाजार सहित जनपद बिजनौर स्टेट हाईवे के विभिन्न हिस्सों का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का आकलन किया। रविवार को निरीक्षण में पुलिस सीओ ने मुख्य बाजार में कांवड़ियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने को सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा बिजनौर स्टेट हाईवे पर सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों की कटाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा नीचे लटक रहे बिजली के तारों की भी समीक्षा की। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कांवड़ यात्रा के चलते अस्थायी थाना और 17 चौकिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.