चंडीगढ़, मार्च 7 -- 28 फरवरी को ड्रग्स तस्करों के हमले में बुरी तरह जख्मी हुए जालंधर के गांव बूटा छन्ना के सरपंच महिंदर सिंह की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। हमले में सरपंच के सिर पर गहरी चोट लगी थी। सिर की हड्डी टूट गई थी और दोनों टांगों में फ्रैक्चर आया था। गंभीर हालत में उन्हें जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सरंपच पंजाब सरकार की युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तरह नशीले पदार्थ बेचने वालों की सूचना पुलिस को दे रहे थे। इसी रंजिश में तस्करों ने उन पर हमला किया था। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों की पहचान की थी, जिनमें से 3 को गिरफ्तार किया जा चुका है। सरपंच महिंदर सिंह जमहूरी किसान सभा के नेता थे और किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़े थे। उन्होंने आजाद उम्मीदवार के तौर पर सरपंच चुनाव लड़ा था और जीते थे। खेत में छिपे हमलावरों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.