नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- राजस्थान के भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या के मामले ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। क्रेशर को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई इस घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पूर्व विधायक जीतराम चौधरी, कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने घटना को लेकर नाराजगी जताई है। नेताओं का आरोप है कि विवाद और हमले की आशंका की जानकारी होने के बावजूद पुलिस समय रहते कार्रवाई करने में नाकाम रही। वहीं, प्रहलाद गुंजल ने इस घटना को जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गृह मंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की है।'लंबे समय से रची जा रही थी साजिश', पुलिस की भूमिका पर सवाल पूर्व विधायक जीतराम चौधरी ने अतर सिंह भड़ाना की मौत पर प्रतिक...