लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- थाना पलिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बड़े सरगना को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता पाई है। जिसके पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर, नगद रूपए व एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया पलिया क्षेत्र में काफी लंबे अरसे से मादक पदार्थ की तस्करी में सम्मलित एक बड़ा आरोपी विक्की गुप्ता उर्फ विक्की नेपाली अपने धंधे को अंजाम दे रहा था। यह अपराधी पहले भी कई बार जेल जा चुका है। इस बार इसको मकनपुर रोड तालाब के किनारे से पकड़ लिया गया है। इसके पास से 21.8 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है, पुलिस ने आरोपी के पास से 4850 रुपये नकद, एक एंड्रॉयड मोबाइल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है, मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में ...