पुलिस को मिली डिजिटल मजबूती, विवेचकों को बांटे गए 114 टैबलेट
इटावा औरैया, मई 10 -- इटावा। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में विवेचकों को टैबलेट वितरण, अपराध समीक्षा बैठक और नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। विवेचकों को 114 टैबलेट वितरित किए गए। एसएसपी ने कहा कि इससे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के संकलन, डिजिटल कार्यप्रणाली और समय पर विवेचना को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों से संवाद करते हुए अधिकारियों ने उनकी प्रशिक्षण प्रगति, समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही उन्हें आधुनिक पुलिसिंग, साइबर जागरूकता, जनसेवा और उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न अभियानों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके बाद आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में सभी सीओ, थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- टैबलेट से लैस हुए विवेचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.