गुड़गांव, दिसम्बर 10 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस ने अपनी आपराधिक अनुसंधान प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस लाइन गुरुग्राम परिसर में अत्याधुनिक साउंडप्रूफ वॉइस सैंपल रूम की स्थापना की गई है। बुधवार को पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने इस नई सुविधा का शुभारंभ किया। पहले वॉइस सैंपल हेतु मामलों को मधुबन (करनाल) भेजा जाता था, जहां लंबी प्रतीक्षा सूची के कारण रिपोर्ट प्राप्त करने में महीनों का समय लग जाता था। इस देरी से कई बार अनुसंधान प्रक्रिया प्रभावित होती थी। नई सुविधा के शुरू होने के बाद अब वॉइस सैंपल तुरंत गुरुग्राम में ही लिया जा सकेगा। इन सुविधा से समय की बड़ी बचत होगी, रिपोर्ट शीघ्रता से प्राप्त होगी, अनुसंधान प्रक्रिया में तीव्रता व प्रभावशीलता आएगी। जांच अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.