भदोही, अप्रैल 11 -- भदोही, संवाददाता। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड द्वारा प्रदेश स्तर पर जारी की गई रैंकिंग में भदोही पुलिस को टॉप 20 में स्थान मिला है। कानून व्यवस्था को लेकर और काम करने का निर्देश जवानों को एसपी ने दिया।पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि मार्च माह में प्रदेश स्तर पर जारी की गई रैंकिंग में भदोही पुलिस का जोन में तीसरा एवं प्रदेश में 16वां स्थान मिला है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था सम्बन्धित पुलिस विभाग के कार्यों की परफॉर्मेंस के आधार पर प्रदेश स्तर पर प्रत्येक माह जनपदों की रैंकिंग जारी की जाती है। मार्च में प्रदेश स्तर पर जारी की गई रैंकिंग में भदोही पुलिस को सोलहवां एवं जोन स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। सीएम डैशबोर्ड द्वारा जारी की गई रैंकिंग में जनपद भदोही को 7.63/10 पूर्णांक प्राप्त हुए ह...