पुलिस को मिला सुराग, किशोरी की तलाश में छापेमारी
जमशेदपुर, अगस्त 14 -- गोविंदपुर के छोटागोविंदपुर जनता मार्केट से लापता 14 वर्षीय किशोरी के मामले में पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। सुराग के आधार पर पुलिस टीम किशोरी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस उसके संपर्क में आए लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। हालांकि, शुक्रवार तक किशोरी का पता नहीं चल सका था। किशोरी रोशनी कालिंदी नौ अगस्त की शाम करीब छह बजे दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद किशोरी के भाई शंभू कालिन्दी (19) ने 12 अगस्त को गोविंदपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.