सहरसा, अप्रैल 9 -- सहरसा, नगर संवाददाता। कोसी के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देशन में पुलिस प्रतिष्ठानों को पब्लिक फ्रेंडली बनाने का अभिमान शुरू किया है। इस अभियान की शुरुआत कोसी डीआईजी ने अपने हीं कार्यालय से शुरू किया था। जिस दौरान कोसी डीआईजी ने अपने कार्यालय में फरियाद लेकर आए बुजुर्ग, महिलाओं के साथ आए बच्चों को स्वयं पानी की बोतल, बिस्किट आदि देकर पब्लिक फ्रैंडली अभियान की शुरुआत किया। पुलिस उप महानिरीक्षक के निर्देशानुसार पीपल फ्रेंडली पुलिस अभियान के तहत थानों में आने वाले आगंतुकों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया जा रहा है। बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। थाना फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...