पुलिस को धक्का देकर भागा रेप का आरोपी, मुठभेड़ में गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 7 -- सिंगाही, संवाददाता। चार साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा गया आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद सोमवार देर रात मुठभेड़ में पकड़ा गया। सिंगाही पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सिंगहा कलां बगिया मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। घायल आरोपी को सीएचसी निघासन भेजा गया।
आरोपी की पुलिस अभिरक्षा से भागने की घटना सीओ निघासन शिवम कुमार के अनुसार, सिंगाही थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में वांछित सिंगहा कलां निवासी खलील अहमद (65) पुत्र अशर्फी को छह सितंबर को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी निघासन ले जाया जा रहा था। रास्ते में आरोपी ने पेशाब करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.