कानपुर, सितम्बर 3 -- कानपुर, कल्याणपुर। मृतका उमा देवी के बेटे अम्बरीश ने मंगलवार को पूछताछ में बताया था कि वह सुबह करीब 12 बजे घर गया था। एक घंटा रुकने के बाद खाना लेकर दुकान चला गया। उसके बाद जब पिता ने बताया तो वह घर पहुंचा। पुलिस ने जब सीडीआर निकाली तो शाम को वह फिर घर गया था। घर से 100 मीटर दूर अपनी स्कूटी खड़ी की थी। पुलिस ने जब सीडीआर की बात बतायी तो कहा, शाम को चाची के घर चाय पीने गया था। चाची का घर उसके घर से लगा हुआ है। पुलिस ने चाची से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह लगातार उसे मना कर रहीं थी। बावजूद इसके वह पहुंच गया। इस पर चाय बनाकर दी। चाय पीने के बाद वह चला गया। पुलिस के मुताबिक अम्बरीश का घर इस तरह है कि वह अपने घर से ही चाचा चाची के घर जा सकता है। अम्बरीश ने पुलिस की पूछताछ में भी यह बात कुबूली। जिसके बाद पुलिस को उस पर...