पुलिस को देख 66 लीटर शराब फेंककर भागे धंधेबाज
बक्सर, मई 16 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के सिंडिकेट नहर के पास बीते शुक्रवार की देर रात पुलिस ने एक बोरे से करीब 66 लीटर शराब बरामद की। हालांकि शराब के धंधेबाज पुलिस को देख मौके से निकल भागे। मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की रात टाउन थाना की पुलिस को सूचना मिली कि बाइक से दो लोग शराब लेकर सिंडिकेट नहर के पास से तुरहा टोली की तरफ जाने वाले हैं। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और देखा कि दो युवक बाइक से प्लास्टिक के बोरा में कुछ लिए हुए तुरहा टोली की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने पीछा किया तो दोनों बोरा सड़क किनारे फेंककर बाइक से निकल भागे। यह भी पढ़ें- 15 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार पुलिस ने बोरे की तलाशी ली तो 65.82 लीटर शराब बरामद हुई। यह भी पढ़ें- शराब के साथ बाइक जब्त, धंधेबाज फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.