पुलिस को देख 66 लीटर शराब और बाइक छोड़ भागे धंधेबाज
बक्सर, जून 10 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। टाउन थाना की पुलिस ने शहर के जेल रोड से करीब 66 लीटर शराब और एक बाइक जब्त की। पुलिस को देखते ही बाइक पर सवार दोनों धंधेबाज मौके से निकल भागे। बीते मंगलवार को टाउन थाना की पुलिस को सूचना मिली कि दो लोग सिपाही घाट से बाइक पर शराब लेकर शहर की तरफ जाने वाले हैं। पुलिस तत्काल जेल रोड में पहुंच गई। कुछ ही देर में बाइक पर सवार दो लोग नजर आए। बीच में एक बोरा भी था। पुलिस को देखते ही दोनों बाइक और बोरा छोड़ मुहल्ले की गलियों में गुम हो गए। यह भी पढ़ें- 55 लीटर शराब के साथ धंधेबाज धराया पुलिस ने बोरे से 66.60 लीटर शराब बरामद की। (बक्सर से मनोज सिंह)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.