मुंगेर, दिसम्बर 27 -- मुंगेर, निज संवाददाता। देशी शराब के खेप की गुप्त सूचना पर नयारामनगर थाना की पुलिस शुक्रवार की दोपहर नया रामनगर गांव पहुंची। गांव में पुलिस को आते देख धंधेबाज बगीचा के समीप सड़क किनारे 40 लीटर देशी शराब से भरा झोला फेंक कर भाग गए। शराब फेंक कर भाग रहे 02 धंधेबाजों की पहचान नया रामनगर निवासी भंडारी यादव पिता स्व. देवी यादव तथा पांडू उर्फ रोहित पिता सुनील यादव के रूप में पुलिस ने की। इन दोनों के विर संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत नयारामनगर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस दोनों धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। नयारामनगर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस को देख देशी शराब की खेप फेंक कर दो धंधेबाज फरार हुए थे, जिसकी पहचान कर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों नामजद देशी शराब के धंधेब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.