बक्सर, जून 3 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजपुर थाना की पुलिस ने निकृष के पास बीते मंगलवार की रात एक बोलेरो जब्त किया, जिस पर शराब लदी थी। धंधेबाज पुलिस को देखते ही शराब और गाड़ी छोड़ भाग निकले। पुलिस के मुताबिक बोलेरो से करीब 245 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में बोलेरो के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही शराब से लदी गाड़ी छोड़कर भागने वालों की भी तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- बोलेरो से 192 लीटर देसी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार यह भी पढ़ें- पिकअप वाहन से पांच लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...