बक्सर, अप्रैल 18 -- पेज तीन के लिए ------ बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। टाउन थाना की पुलिस ने आईटीआई फील्ड के पास शराब से लदी एक इनोवा जब्त की। इसमें से करीब 395 लीटर शराब बरामद की गई। हालांकि गाड़ी में मौजूद दो लोग मौके से निकल भागने में कामयाब रहे। बीते शुक्रवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चौसा की तरफ से इनोवा से शराब लेकर कुछ लोग बक्सर की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने डीएवी मोड़ के पास वाहनों की जांच-पड़ताल शुरु कर दी। इसी बीच एक इनोवा नजर आई। पुलिस को देखते ही चालक ने गाड़ी मोड़ लिया और तेज रफ्तार में भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया, तो आईटीआई फील्ड के पास गाड़ी छोड़ उसमें मौजूद दो लोग वहां से भाग निकले। तलाशी के दौरान इनोवा की पिछली सीट और डिक्की से 395.52 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में इनोवा कार के मालिक और फरार होन...