औरंगाबाद, जनवरी 22 -- कुटुंबा थाना की पुलिस ने बुधवार रात शराब लदी एक कार जब्त की है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी प्रशांत त्रिवेदी और चंदन कुमार द्वारा की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक अज्ञात धंधेबाज झारखंड से शराब लेकर वैकल्पिक मार्ग से थाना क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है। सूचना के सत्यापन के लिए विभिन्न मार्गों पर सघन वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान संडा से मझार की ओर जाने वाली कच्ची ग्रामीण सड़क पर गुजर रही एक फोर व्हीलर वाहन की रोशनी पर पुलिस की नजर पड़ी। सुनसान मार्ग पर संदिग्ध स्थिति देखकर पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख कार सवार धंधेबाज बीच सड़क पर शराब लदी कार छोड़कर फरार हो गया। जवानों ने उसका पीछा किया लेकिन आसपास घनी आबादी और अंधेरी रात के कारण वह भागन...