पुलिस को देखते ही शराब लदी पिकअप छोड़ भागे तस्कर
सीवान, सितम्बर 27 -- नौतन, एक संवाददाता। यूपी-बिहार की सीमा से सटे नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस को देखते ही शराब तस्कर सड़क किनारे पिकअप वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो उसमें कार्टून में पैक 604 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार जब्त शराब की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। वाहन के मालिक और अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना का विवरण थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी की ओर से पिकअप वाहन में शराब की बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है। शराब की खेप नौतन के रास्ते बिहार में सप्लाई किए जाने की सूचना थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम ने यूपी-बिहार से जुड़ने वाले विभिन्न मार्गों पर वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.