बेगुसराय, फरवरी 25 -- गढ़़पुरा, एक संवाददाता। मंगलवार की रात करीब नो बजे एक बाइक से शराब लेकर जा रहा दो लड़के को पुलिस खदेड़ कर पकड़ने के क्रम में कुम्हारसो दुर्गा मंदिर के समीप एक तस्कर की मौत हो गई है। जबकि दूसरा भाग निकलने में सफल हो गया। मृतक युवक की पहचान गढ़़पुरा प्रखंड की मौजी हरिसिंह पंचायत के इमादपुर गांव का ललित कुमार पिता कपिल देव महतो के रूप में किया गया। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात लगभग नो बजे थाना अध्यक्ष राहुल कुमार कुंबरटोल की ओर से आए और कुम्हारसो दुर्गा मंदिर के समीप गाड़ी खड़ी कर गाड़ी की बत्ती बंद कर रुके थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक बीच में शराब का दो कार्टून लेकर गढ़़पुरा रेलवे स्टेशन रोड की ओर जाने लगा। जिसका पीछा किया तब बाइक और शराब छोड़ कर दोनों तस्कर अलग-अलग दिशा में भागने लगा। जिसमें एक का पीछा करते गि...