कुशीनगर, मार्च 22 -- पडरौना, निज संवाददाता। पडरौना कोतवाली पुलिस ने एक दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के बांसी पुलिस चौकी के समीप से जांच के दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली में लाद कर बिहार ले जा रहे 16 ड्रम में 3200 लीटर डीजल को जब्त कर थाने लाई थी। इस मामले में आपूर्ति विभाग जांच में जुटा है। दूसरे दिन शनिवार को रिपोर्ट नहीं मिलने पर पुलिस की कार्रवाई में आगे नहीं बढ सकी है।एक दिन पूर्व पुलिस को पता चला कि एक ट्रैक्टर ट्राली पर 16 ड्रम में 3200 लीटर डीजल यूपी से बिहार जा रहा है। चौकी इंचार्ज बांसी प्रदीप कुमार के नेतृत्व पुलिस टीम ने चौकी के समीप से ट्रैक्टर ट्राली की घेराबंदी कर तेल को पकड़ लिया और आपूर्ति विभाग को सूचना दी। इस मामले को लेकर आपूर्ति विभाग जांच में जुटा हुआ है। इस संबंध में कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि डीजल, पेट्रोल व गैस की ...