गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में गाजियाबाद पुलिस को दूसरे चरण में 10 नए दोपहिया पीआरवी वाहन मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन वाहनों के संचालन से शहर व देहात क्षेत्र में आपातकालीन कॉल पर डायल-112 के रिस्पांस टाइम में उल्लेखनीय सुधार होगा। एडीसीपी क्राइम व प्रोटोकॉल पीयूष सिंह ने बतया कि यूपी-112 परियोजना के तहत गाजियाबाद को 10 दोपहिया पीआरवी वाहन आवंटित किए गए हैं। इन वाहनों का उद्देश्य तंग गलियों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और ट्रैफिक जाम वाले इलाकों में भी तेजी से पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि कॉलर व पीड़ित को समय रहते सहायता मिल सके। मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन सभी दस दोपहिया पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानाक्षेत्रों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.