अल्मोड़ा, सितम्बर 24 -- अल्मोड़ा। मां नंदा देवी मेले में झूला टूटने से हुए हादसे में पुलिस को लिखित तहरीर सौंप दी गई है। वैभव जोशी, अधिवक्ता विनय तिवारी ने आरोप लगाया गया है कि घटना से साफ प्रतीत होता है कि झूलों के संचालन में गंभीर लापरवाही बरती गई और सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की गई है। उन्होंने संबंधित झूला संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही झूले की फिटनेस, तकनीकी जांच, प्रशासनिक अनुमति और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। यह भी पढ़ें- Almora News: मां नंदा देवी मेले में झूला टूटने से मची अफरा-तफरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...