पटना, मई 26 -- मोकामा में कुख्यात गैंगस्टर सोनू-मोनू के घर पुलिसवालों की हुई तलाशी की तस्वीरें सामने आने के बाद बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन इस बीच सम्राट चौधरी सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने ऐसा बयान दिया है जिसपर नया विवाद शुरू हो सकता है। मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि तलाशी लेने से पहले पुलिसवालों को तलाशी देनी पड़ती है और यह नियम है। बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने कहा, 'ये नियम है। ऐसी कोई बात नहीं है। पुलिस अगर छापेमारी में जाती है तो पुलिस को स्वयं अपनी तलाशी देनी पड़ती है कि उसके पास कोई ऐसा सामान तो नहीं है। इसलिए वो विधि के मुताबिक ही है। वहां कानून का राज स्थापित है। वहां पुलिस अधीक्षक हैं, आईजी हैं। इस मामले को जरूर देख रहे हैं। जो भी विधिसम्मत कार्रवाई होनी है वो होगी। अगर कोई गलत काम किया गया है ...