प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 16 -- किडनी के काले कारोबार में शामिल दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले ओटी मैनेजर मुदस्सिर अली सिद्दीकी को पुलिस नहीं पकड़ सकी। अंतत: वह एसीजेएम की एक कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया। इस दौरान वह कई दिन कानपुर में भी रहा, वकीलों से संपर्क भी किया। बड़ी बात यह है कि पुलिस को उसके सरेंडर करने की जानकारी के बाद भी वह उसे नहीं पकड़ सकी। अब पुलिस कस्टडी रिमांड लेने की बात कर रही है। पुलिस इस मामले में 10 आरोपियों को पहले जेल भेज चुकी है। मुदस्सिर 11वां आरोपी है। वह डॉक्टर अली के नाम मशहूर है। उस पर कानपुर में 30 से ज्यादा हुए किडनी ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन करने का आरोप है। रावतपुर के केशवपुरम स्थित आहूजा हॉस्पिटल में बीते 29 मार्च को अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट का मामला सामने आया था। कल्याणपुर के मेडलाइफ हास्पिटल मे...