कन्नौज, मई 8 -- क्षेत्र के हाथिन गांव निवासी एक युवक को अपने अपहरण के षडय़ंत्र का नाटक रचना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे ग्वालियर से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस को झूठी सूचना देने का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी दिखाकर न्यायालय पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बताया कि 7 मई को डायल 112 पर सूचना मिली कि एक युवक का अपहरण कर लिया गया है। सूचना बेहद गंभीर होने के कारण पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। युवक की बाइक बगिया वाले बाबा मोड़ के पास खेत में संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया। सूचना युवक के चचेरे भाई आशू चौहान द्वारा दी गई थी। परिजनों की परेशान हालत को देखते हुए पुलिस ने कई टीमें गठित कर युवक की तलाश शुरू की। सर्विलांस के माध्यम से हाथिन निवासी युवक राघवेन्द्र सिंह चौहान उर्फ बन्...