पुलिस को चकमा देकर 50 हजारी हत्यारोपी ने किया सरेंडर
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 21 -- लीलापुर के लक्ष्मणपुर में बीते गुरुवार को हुई संविदाकर्मी सौरभ विश्वकर्मा की हत्या मे फरार चल रहे 50 हजार के एक इनामी ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मामले में अभी 50 हजार का एक और इनामी फरार है। लीलापुर के ही सिंधौर गांव निवासी सौरभ विश्वकर्मा लालगंज पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में कम्प्यूटर ऑपरेटर था। कार्यालय से घर लौटते समय लक्ष्मणपुर में पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। तीन दिन हंगामे के बाद उसके शव का अंतिम संस्कार किया जा सका। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो आरोपी अमन तिवारी और दीपू सिंह फरार चल रहे थे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: हत्यारोपी पूर्व प्रमुख का ईंट भट्ठा कराया बंद, घर-स्कूल की हो रही पैमाइश उनकी लोकेशन पुलिस को दिल्ली में मिली थी। आईजी प्रयागराज ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.